Publish Date: January 13 2018 06:21:47pm
चंडीगढ़(उत्तम हिन्दू न्यूज): हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये इस पर परिवारवाद, तुष्टिकरण और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है। कैप्टन अभिमन्यु ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा भाजपा और संघ के लोगों को आतंकवादी बताने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये आज यहां जारी एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और संघ के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और ये हमेशा'वसुधैव कुटुम्बकमÓकी नीति पर चलते हैं। उन्होंने श्री सिद्धारमैया के बयान को उनकी बौखलाहट बताया और कहा कि यह कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अह भूमिका निभाते हुए उसके ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की नीति और नीयत से भली भांति परिचित हैं। जनता ने कांग्रेस का करीब 65 वर्षों तक कुशासन देखा है जिसमें भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा की जनता ने 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को उखाड़ कर भाजपा सरकार बनाई थी और उसके बाद से अधिकतर राज्यों में भी कांग्रेस को नकार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है। उन्होंने दावा किया कि अब कर्नाटक में भी कांग्रेस का सत्ता से बाहर होना और वहां भाजपा की सरकार बनना तय है।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कर्नाटक में गत तीन वर्षों में भाजपा और संघ के कई कार्यकताओं की हत्याएं हुई हैं और राज्य सरकार इन मामलों की जांच तक कराने के लिये तैयार नहीं है। राज्य में कानून के बजाय गुंडागर्दी और तानाशाही का राज है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री अब सत्ता जाने की बौखलाहट में जिस तरह के ब्यान दे रहे हैं उनसे पता चलता है की वह मानसिक रूप से संतुलन खो चुके हैं तथा वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9814266688 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें ।